July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

बाबा भगवान राम ट्रस्ट एंव श्री सर्वेश्वरी समूह अंबिकापुर के संयुक्त तत्वाधान में लगाया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर,,,सैकड़ो मरीजों का किया गया उपचार…

राजपुर। बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव रामजी द्वारा आरंभ किये गये चक्षु अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिला अन्तर्गत ग्रामखटवा बरदर के ग्रामीण सचिवालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 02 मार्च रविवार 2025 को किया गया इस शिविर में कुल 534 मरीजो का परीक्षण किया गया जिसमें 349 नेत्र रोगियों को परीक्षणोपरांत 261 मरीजो को पावर वाले चश्मे वितरित किये गये,वहीं अन्य रोगो के 185 मरीजो को परीक्षणोपरांत निःशुल्क दवा दी गयी।

       शिविर में 34 मोतियाबिंद के मरीज पाये गये जिन्हे सरकारी अस्पताल बलरामपुर जाकर आपरेशन कराने की सलाह दी गयी। यह शिविर बाबा भगवान राम ट्रस्ट,सोगड़ा जिला-जशपुर एवं श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा अंबिकापुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ बाबा भगवान राम ट्रस्ट ,अघोर परिषद ट्रस्ट एव श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव रामजी द्वारा 11ः00 बजे परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के तैल चित्र पर विधिवत् पूजन उपरांत दीप प्रजज्वलित कर एवं नारियल फोड़कर प्रांरभ किया गया,जो कि सांय 5ः00बजे तक चलता रहा।

आंखों की जांच हेतु श्री टी.पी.कुशवाहा एवं श्री एल.पी.मांझी जशपुर सुश्री अर्चना,डॉ. विवेक सेंगर,नेत्र सर्जन बलरामपुर तथा अन्य रोगो हेतु डॉ राजेश कुमार सिंह,सर्जन जशपुर ,डॉ.मधु दीवान,डॉ आर.के.सिंह, डॉ ए.ऐन.द्विवेदी, डॉ प्रीतम राम, डॉ बी ऐन द्विवेदी ने अपनी सेवाए प्रदान की।शिविर को सफल बनाने में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा अंबिकापुर,वाड्रफनगर,गुमला एवं गम्हरिया आश्रम जशपुर के स्वयं सेवकों के साथ ग्राम खटवा बरदर के सत्यनारायण यादव,मुकेश यादव,बजरंग यादव एवं मानवेंद्र प्रताप सिंह इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा। ट्रस्ट का अगला शिविर जनसेवा अभेद आश्रम नारायणपुर,जला जशपुर में आगामी 26 मार्च 2025, बुधवार को लगाया जायेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!