July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

खबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तार
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अफीम की खेती के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार,,,प्रकरण में विवेचना जारी…

बलरामपुर/सामरी। थाना कोरंधा क्षेत्र के ग्राम तुरीपानी खजूरी में अवैध रूप से की जा रही मादक पदार्थ अफीम की खेती के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, मामले की एंड टू एंड विवेचना कार्यवाही में झारखण्ड जिले के चतरा से अफीम की खरीद बिकी करने वाले शातिर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

       ग्राम तुर्रीपानी खजूरी में सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया के द्वारा खेत में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती की जा रही है। मुखबिर से प्राप्त सूचना की तस्दीकी हेतु पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी, थाना प्रभारी कुसमी के द्वारा एस.एफ.एल., प्रशासन एवं अन्य संयुक्त टीमों को साथ लेकर घटना स्थल पहुंचकर मुखबिर के बताये अनुसार घटना स्थल का अवलोकन करने पर अवैध रूप से अफीम का खेती होना पाया गया। जहां दो लोग खेत में लगे फसल का देखरेख करते दिखे जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस स्टॉफ के द्वारा घेराबंधी कर दौड़ा कर पकड़ा गया, जिनको नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. सहादुर नगेशिया पिता देशिया नगेशिया, उम्र 34 साल, सा. खजूरी (तुरीपानी), थाना कोरंधा जिला बलरामपुर 2. दुईला नगेशिया पिता गोंदरा नगेशिया, उम्र 40 साल, सा. खजूरी (तुरीपानी), थाना कोरंधा, जिला बलरामपुर का होना बताये। परीक्षण पर अवैध मादक पदार्थ अफीम का होना पाए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत विवेचना/कार्यवाही शुरू की गई। संदेहियों के कब्जे में लगे अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती का अवैध मादक पदार्थ पहचान पंचनामा तैयार कर अफीम को जड़ तना पत्ती फूल फल सहित उखाड़ कर विधिवत बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया था, बरामदगी पश्चात् अवैध मादक पदार्थ अफीम को जड़ तना, फूल पत्ती फल के साथ तौल कराया गया जो कुल 1883.76 किलोग्राम कीमत करीब रूपये 2,00,00,000/- का होना पाया गया था। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर 8,18 एन.डी.पी.एस. एक्ट का होना पाए जाने पर पूर्व में मौके पर गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

       मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण की एंड टू एंड विवेचना एवं फाइनेंसियल गतिविधियों की जांच शुरू की गई, विवेचना दौरान यह तथ्य सामने आया कि, आरोपी भूपेन्द्र उरांव, निवासी चतरा, झारखंड के द्वारा सहादुर व नगेशिया दुईला नगेशिया को जादा पैसा कमाने का लालच देकर अफीम की खेती करने का लालच देकर दोनों आरोपियों के स्वयं के खेत में अफीम की खेती कराया जा रहा था। दोनों आरोपियान के बताए अनुसार आरोपी भूपेन्द्र उरांव उर्फ भूपेन्दरा उरांव पिता भुनेशर उराब, उम्र 36 वर्ष, ग्राम चाया, पोस्ट कुन्दा, पंचायत बोधाडीह, जिला चतरा झारखण्ड को दिनांक 15/03/2026 ग्राम चाया से गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अफीम की खेती ग्राम तुरीपानी खजुरी में कराना बताया तथा अपने साथी के साथ मिलकर ग्राम चाया के राजन यादव को बिक्री करना बताया गया। आरोपी भुपेन्द्र उरांव को विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। भुपेन्द्र उरांव की गिरफ्तारी पश्चात आरोपी राजन यादव की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमें लगाई गई थी जो बार-बार अपनी लोकेशन बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था। दिनांक 09/04/2026 को बलरामपुर पुलिस टीम को आरोपी राजन यादव की सही लोकेशन मिलने पर आरोपी राजन यादव को ग्राम चाया थाना कुन्दा चतरा झारखण्ड से विधिवत गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लाया गया है। समस्त वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को विधिव न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में ऐड टू एंड विवेचना जारी है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!