November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
BalrampurBussinessEducationjashpurJoblifestyle

भूतपूर्व सैनिक मंगलेश्वर यादव अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बलरामपुर जिले के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नियुक्त

बलरामपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार यादव, राजेश कुमार यादव संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव एवं जिला अध्यक्ष व्यास मुनि यादव जी के अनुशंसा पर मंगलेश्वर यादव को बलरामपुर जिले का युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष चुन गया।

मंगलेश्वर यादव को जिला अध्यक्ष चुने जाने पर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मंगलेश्वर यादव ग्राम परेवा, ब्लॉक शंकरगढ़ के निवासी हैं मंगलेश्वर यादव 17 वर्ष भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। 16 वर्ष देश के विभिन्न सीमाओं में सैनिक के रूप में देश की सीमाओं पर डटे रहे और कई उग्रवादी एवं आतंकवादी के मुठभेड़ में भी शामिल रहे। भारत सरकार इनके अदम्य साहस को देखते हुए 1 वर्ष के लिए भारत का शांति दूत बनकर दक्षिण अफ्रीका एवं सूडान भेजा गया। वहां पर भी इन्होंने अपने अदम्य साहस को दिखाते हुए भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं को मजबूती प्रदान की अब देश सेवा तथा विदेश में सेवा से सेवा निवृत होकर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नियुक्ति होकर समाज को शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे तथा युवाओं को हर क्षेत्र में हर योजनाओं के साथ जोड़कर पूरे जिले का विकास करेंगे। मंगलेश्वर यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार से देश तथा विदेश में 17 वर्ष सेवा देकर राष्ट्र को मजबूत किया है इस तरह से हम समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास करेंगे युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के विभिन्न क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे। मंगलेश्वर यादव को पूरे जिले भर से सोशल मीडिया पर बधाई संदेश प्राप्त होने लगा। इस कड़ी में शंकरगढ़ में भी मंगलेश्वर यादव का भव्य स्वागत हुआ जिसमें हीरालाल यादव, बलरामपुर आत्मानंद प्रभारी प्राचार्य पवन कुमार यादव सुदर्शन यादव शुभम यादव वीरेंद्र यादव लहसुन पाठ से, कृष्णा यादव पोड़ी, दीपक यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!