July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
खेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षा

प्रेस काउंसिल बलरामपुर ब्लॉक इकाई कुसमी के अंतर्गत सामरी मिनी स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन…

कुसमी। सामरी मिनी स्टेडियम में 27 दिसम्बर से प्रेस काउंसिल ब्लॉक इकाई कुसमी के द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था,जिसका समापन ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह उर्फ़ भोलू के अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी और भारत माता की छायाचित्र का माल्यार्पण कर दीप प्रजवलन किया गया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह, जिला पंचायत सदस्य हीरा मुनि निकुंज, सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिमा सिंह, सर्व यादव समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र यादव उर्फ बबलू, इन सभी का प्रेस काउंसिल के सदस्यों के द्वारा माला पहनाकर पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में कन्या स्कूल की बालिकाओं व स्थानीय बच्चों के द्वारा नेपाली गाना से स्वागत किया गया,जिससे प्रसन्न होकर पूर्व संसदीय सचिव व विधायक सिद्धनाथ पैकरा ने एक – एक हजार रुपए इनाम स्वरूप दिया, तत्पश्चात खेल बी के बी कंस्ट्रक्शन टीम व जीएनसी कंस्ट्रक्शन टीम के द्वारा खेला गया।मुख्य अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर हौसला बढ़ाया।फुटबॉल के इस फाइनल प्रतियोगिता में बी के बी टीम ने जी एन सी टीम को तीन एक से पराजित कर बी के बी की टिम विजेता बनी। प्रथम पुरस्कार प्रेस काउंसिल ब्लॉक इकाई कुसमी के द्वारा 30 हजार रूपए व सील्ड ट्रॉफी प्रदान किया गया एवं द्वितीय पुरस्कार सिध्दीविनायक ट्रांसपोर्ट के ओनर सुरेंद्र यादव उर्फ़ बबलू के द्वारा 15 हजार रूपए व सील्ड ट्रॉफी दिया गया।प्रेस काउंसिल के टीम के द्वारा वरिष्ठ नागरिक रामसुंदर यादव, रामानंद यादव, आई पी गुप्ता जिला संयोजक, पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष विकास गुप्ता, जिला मंत्री युवा मोर्चा अमर दयाल यादव,युसूफ खान,गंगा प्रसाद गुप्ता, सभी को साल देखकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह उर्फ भोलू, सचिव इरशाद आलम, कार्यकारिणी सदस्य सह उपाध्यक्ष चंद्रदीप यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष फिरदोश आलम, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुनील चेरवा, कोषाध्यक्ष युसूफ खान, सद्दाम खान, परवेज खान, जसीम खान, सुहेल नजर, वह खेल प्रेमी ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!