July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा पश्चात नगर में निकली श्रीराम जानकी की विशाल शोभायात्रा,,,भारी संख्या में महिला पुरूष व बच्चे हुए शामिल…

राजपुर। श्रीराम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोपहर देर बाद राजपुर माँ महामाया मंदिर प्रांगण से श्री राम जानकी एवं हनुमान जी की विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने अपने-अपने घरों के सामने श्री राम जानकी के आरती सहित फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने जय श्री राम के नारा लगाते हुए पूरा नगर को गूंज मन किया इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।


आज भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में की गई जिसके बाद राजपुर में दोपहर 3:00 बजे के बाद पूरे नगर में श्रीराम भगवान माता जानकी एवं हनुमान जी की विशाल भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई। श्रीराम जी की शोभायात्रा माँ महामाया मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर प्रमाण करते हुए सरगुजा पेट्रोल पंप बूढ़ा बगीचा स्थित माँ काली मंदिर एवं महुआपारा में हनुमान मंदिर तक शोभायात्रा निकालकर पुनः माँ महामाया मंदिर प्रांगण में जाकर शोभायात्रा समाप्त की गई। श्रीराम नाम के भगवा झंडे में शोभायात्रा के दौरान राम भक्तों ने जय श्री राम जय जय श्रीराम का जमकर नारे लगाते हुए भव्य आतिशबाजी की गई।शोभायात्रा के दौरान ढोल नगाड़े मांदर की थाप व डीजे की धुन पर रामभक्तो ने जमकर नाचा। शोभायात्रा के दौरान नगर वासियों ने अपने-अपने घरों के सामने श्री राम भगवान माता जानकी एवं हनुमान जी की आरती व पूजा अर्चना भी की। आज इस प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राजपुर के विभिन्न जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया था जहां हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किए। शोभा यात्रा के दौरान भारी संख्या में बच्चे महिलाओं सहित युवाए भारी जोश के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!