September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा पर नगर हुआ राममय,,,लोगो ने किया प्राण प्रतिष्ठा का लाइव दर्शन…

राजपुर। करीब 500 वर्षों बाद आज भगवान राम जी की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे देश मे मंदिरों की आकर्षक साज सज्जा के साथ भगवान राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन किया गया।मंदिरों में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई थी जहाँ सैकड़ों लोगों ने अयोध्या में हो रहे श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का सहभागी बने।इस अवसर पर राजपुर के माँ महामाया मंदिर में साज सज्जा कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी।
   आज पूरे देश में राम मय की धूम थी पूरा देश राममय नजर आ रहा है।सभी शोसल प्लेटफार्म में भी राम जी प्राण प्रतिष्ठा व अन्य तैयारियों का पूरे जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा था।आज वो घड़ी थी जब पूरे देश के करोड़ो लोगो के आस्था अपना मूर्त रूप लिया।करीब 12 बजकर 33 मिनट में भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई।श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा पर राजपूर के माँ महामाया मंदिर में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी जहाँ नगर वासियों ने पूरे श्रद्धा के साथ श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का दर्शन किये।जैसे ही श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई लोगो ने जय श्रीराम के नारों से पूरा मंदिर प्रांगण को गुंजायमान कर दिया।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के प्रारंभ होते ही स्थानीय लोगो ने अपने हाथों में फूल लेकर अपने अपने जगहों में खड़े होकर पूरे श्रद्धा के साथ रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का दर्शन के पश्चात भगवान श्रीराम के चरणों मे फूल अर्पित किए।इस दौरान प्रशानिक अमला सहित भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।


की गई थी प्रशासनिक व्यवस्था :- श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर राजपुर के माँ माया मंदिर में श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण की व्यवस्था सहित बैठक व्यवस्था एवं रामायण पाठ सहित कीर्तन मंडली की व्यवस्था की गई थी।जबकि स्थानियों द्वारा भंडारे की व्यवस्था की गई थी।
नगर में निकली जाएगी शोभायात्रा :- श्री राम भगवान के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर माँ महामाया मंदिर परिसर से पूरे नगर में श्री राम जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल लोग श्रीराम लिखा भगवा झंडा लेकर पूरे नगर भ्रमण के पश्चात मां महामाया मंदिर प्रांगण में शोभा यात्रा समाप्त की जाएगी।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!