November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
AccidentBalrampurEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

खेलते समय खेत मे बने कुँए में गिरने से पाँच वर्षीय मासूम की मौत,,,गाँव मे शोक का माहौल…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोड़रो में खेत में बकरी चराने के दौरान खेलते समय 5 वर्षीय बालिका की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

      जानकारी के अनुसार पाँच वर्षीय आरोही पिता शिवमंगल अपने घर के पास खेत में अन्य दो बच्चों के साथ बकरी चराने गई थी तभी उसके साथ गए दो बच्चों के साथ खेलने के दौरान खेत में बने कुँए में जा गिरी। घटना के बाद साथ खेल रहे बच्चे रोने और चिल्लाने लगे। तभी बच्चों की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर अपने घर में छप्पर छा रहे एक ग्रामीण ने बच्चों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर देखा तो बालिका खेत के पास स्थित कुएं में गिर गई थी। ग्रामीण ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही बालिका के पिता एवं भाई मौके पर पहुंचे और कुएं में उतरकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि उक्त खेत नरेंद्र जायसवाल का है जहाँ कुंवा बना हुआ है और कुँए में जगत नही बना था जिसके कारण बच्ची खेलने के दौरान कुँए में जा गिरी।

      घटना की सूचना मिलने पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मासूम बच्ची की असामयिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!