September 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइल

प्रथम दिवस 04 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन फॉर्म,,,नामांकन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक…

बलरामपुर। प्रदेश में दूसरे चरण में होने वाले विधानसभा निर्वाचन के लिए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नामनिर्देशन पत्र के प्रथम दिन आज जिले के 02 विधानसभा सीटों से कुल 04 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिया हैं। आज प्रथम दिवस किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
विधानसभा निर्वाचन के दूसरे चरण के निर्वाचन के लिए नामनिर्देशन पत्र लेने एवं जमा करने के पहले दिन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-07 रामानुजगंज के लिए डॉ. अजय कुमार तिर्की एवं श्री भुनेश्वर सिंह ने नामांकन पत्र लिया। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-08 सामरी के लिए श्री विजय पैकरा एवं श्री बलासियूस तिग्गा ने नामांकन फॉर्म लिया। ज्ञातव्य है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दूसरे चरण के मतदान में जिले के 02 विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके तहत आज 21 अक्टूबर को नामांकन की अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है तथा नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 है। 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 02 नवम्बर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है।

23 अक्टूबर को लिए एवं जमा किए जा सकेंगे नामांकन फार्म :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का ने जानकारी दी है कि 21 से 30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन फॉर्म लिये एवं जमा करने की प्रक्रिया जारी है। आगामी 23 अक्टूबर 2023 को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। परन्तु आयोग के निर्देशानुसार 23 अक्टूबर दिन सोमवार को भी अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन फॉर्म पत्र प्राप्त और जमा किये जा सकेंगे। अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन फॉर्म प्राप्त और जमा करने के लिये संयुक्त जिला कार्यालय में विधानसभा क्रमांक 07 रामानुजगंज हेतु कलेक्टर न्यायालय कक्ष क्रमांक 05 तथा विधानसभा क्रमांक 08 सामरी हेतु अपर कलेक्टर न्यायालय कक्ष निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!