
सरगुजा। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने ग्रामीणों की शिकायत पर लंबे समय से गाँजा की तस्करी कर रहे आरोपी को धर दबोचा है।
संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को रनपुर खुर्द के निवासियों ने शिकायत की थी कि रनपुर खुर्द में रहने वाले नूर मोहम्मद एवं उसके बच्चों ज़फ़र एवं सफर द्वारा काफी सालों से गांजा बेचा जाता है जिससे पूरा गांव बिगड़ रहा हैं। शिकायत की पुष्टि हो जाने के बाद दिनांक 20-03-26 को सुबह सुबह रनपुर खुर्द में नूर मोहम्मद के घर छापा मार कार्यवाही की गई। घर पर मोहम्मद सफर मौजूद मिला जब घर की तलाशी ली गई तो घर से 950 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ए के तहत मोहम्मद सफर को गिरफ्तार कर न्यायालय अंबिकापुर में प्रस्तुत किया गया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि मोहम्मद सफ़र का परिवार काफी समय से रंगपुर खुर्द में गांजे का व्यवसाय कर रहा है। आरोपी मोहम्मद सफ़र पहले भी गांजा बेचने के जुर्म में जेल जा चुका है। उक्त कार्रवाई में मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी एवं नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह तथा महिला सैनिक राजकुमारी एवं चंद्रावती का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



