July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

1 अप्रैल से ई-चालान मॉड्यूल अनिवार्य,,,ओटीसी चालान अब पूरी तरह से होगी ऑनलाइन…

बलरामपुर। जिले में कर एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। अब 1 अप्रैल 2026 से ई-कोष पोर्टल के अंतर्गत ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से ही ओटीसी (ओवर द काउंटर) चालान जमा किए जाएंगे। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने सभी बैंक प्रबंधकों एवं आहरण-संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 1 अप्रैल 2026 से इस नई व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू करें।
इस संबंध में जिला कोषालय अधिकारी डी.पी. सोनी ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत मैनुअल अथवा भौतिक चालान की प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी और सभी चालान ऑनलाइन ही जनरेट एवं जमा होंगे। नई प्रणाली के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों एवं बैंक स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस प्रणाली से चालान जमा करने की प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल हो जाएगी, जिससे समय की बचत के साथ-साथ कार्य में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। इस संबंध में उन्होंने बताया कि 20 मार्च 2026 को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे से समस्त बैंक शाखा प्रबंधकों एवं जिले समस्त आहरण-संवितरण अधिकारियों तथा विभागों के लेखा शाखा के लिपिकों का प्रषिक्षण कार्यषाला आयोजित किया गया है।
उन्होंने बताया कि ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से चालान ऑनलाइन जनरेट किया जाएगा। बैंक काउंटर पर चालान जमा करते समय ट्रेजरी रेफरेंस नंबर (टीआरएन) दर्ज करना अनिवार्य होगा। चालान से संबंधित डेटा स्वतः ही बैंक को ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगा, जिससे पुनः प्रविष्टि की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही, बैंक द्वारा ऑनलाइन एमआईएस पोर्टल से चालान की प्रति भी प्राप्त की जा सकेगी। डिजिटल व्यवस्था से समय की बचत होगी, साथ ही कर एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी। यदि ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से चालान ऑनलाइन जनरेट करने में किसी भी प्रकार की समस्या होती हैं तो जिला कोषालय बलरामपुर से सुशील तिग्गा सहा. ग्रेड 03 मोबाइल नंबर -7067077374, चन्द्रिका प्रसाद सहा. ग्रेड 03 मोबाइल नंबर -7566389143,, विरेन्द्र प्रधान सहा. ग्रेड 02 उप कोषालय कुसमी मोबाइल नंबर -7879002965, रघुनंदन प्रसाद नायक सहा. ग्रेड 03 उप कोषालय रामानुजगंज मोबाइल नंबर -9399798307, पवन कुजुर सहा. ग्रेड 03 उप कोषालय वाड्रफनगर मोबाइल नंबर -9340207185 से सम्पर्क कर निराकरण कर सकते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!