July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बरतीकला में जिला स्तरीय समाधान शिविर आयोजित,,,जन-जन तक पहुंची शासन की योजनाएं…

बलरामपुर। आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत बरतीकला हाई स्कूल ग्राउंड में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
     इस अवसर पर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर के पूर्व कुल 852 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से अधिकतम आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। साथ ही शिविर स्थल पर भी आवेदन प्राप्त किए गए, जिनमें से कुछ का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों में नियमानुसार मांगों को भी पूरा किया जाएगा तथा शिकायतों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
     कलेक्टर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करें एवं प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा गलत कार्यों की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय पर उचित कार्यवाही की जा सके। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजनों को दी गई। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं के लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, पात्रता एवं आवेदन की जानकारी साझा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण करते हुए लाभान्वित किया गया।

विभागीय स्टॉल के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी :-

कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने शिविर स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म में शामिल हुए, उन्होंने 5 शिशुओं के अन्नप्राशन संस्कार भी किया।
      स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, लू से सुरक्षा के उपाय एवं हाई रिस्क प्रेगनेंसी के संबंध में जानकारी दी गई। आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा की जानकारी दी गई, जिसके तहत 5 लाख रुपये तक के उपचार का प्रावधान है। साथ ही रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता एवं पशु काटने की स्थिति में तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने की सलाह दी गई। विद्युत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, आदान सहायता राशि में छूट एवं मुख्यमंत्री बिजली बिल से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आमजनों को इनका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलेगी।

जनसमस्याओं का किया गया त्वरित निराकरण :-

     शिविर में आमजनों द्वारा अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। आमजनों की सुविधा के लिए पंजीयन काउंटर स्थापित किए गए थे, जहां विभागवार आवेदन प्राप्त किया गया। संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा आवेदनों की जानकारी देते हुए कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। षिविर के पूर्व ग्राम पंचायतों में मुनादी के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुए आवेदन भी लिए गए थे, जिसके अंतर्गत आमजनों के द्वारा समस्याओं एवं मांगो पर 852 आवेदन प्राप्त किये गये थे। जिसमें 692 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है और आज आयोजित षिविर में 392 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर श्री कटारा ने सभी अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया, अनुविभागीय अधिकारी श्री नीर निधि नंदेहा, जनपद पंचायत सीईओ श्री निजाम सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!