November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

गुजरात भ्रमण के दौरान जनप्रतिनिधियों का पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत,,,खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए जनप्रतिनिधि…

न्यूज़ डेस्क। गुजरात अध्यन भ्रमण के लिए गए जनप्रतिनिधियों पर जिला वडोदरा के ग्राम पंचायत डुमाड के पंचायत भवन में बैंड के साथ पुष्प वर्षा कर एवं तिलक लगाकर हम सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया।

  ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और तकनीकी आधारित विकास मॉडल को समझने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों का दल गुजरात राज्य के लिए अध्ययन भ्रमण पर रवाना हुआ है।भ्रमण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अलग अलग विकास मॉडल का अवलोकन किया जा रहा है।

   भ्रमण के दौरान जिला वड़ोदरा के ग्राम पंचायत डूमाड भवन में सरपंच कल्पनाबेन चौहान एवं सचिव से मुलाकात कर ग्राम भ्रमण कर जानकारी ली।वहाँ ग्राम पंचायत की जनसंख्या 6000 के लगभग है जिसमे मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र देखा गया। एक ही कैम्प्स में मॉडल प्राथमिक शाला,माध्मिक शाला एवं हाई स्कूल संचालित है जो बहुत ही अच्छा है। सभी अध्यक्ष उपाध्यक्षों ने वहाँ की सुंदरता की सरहना की। वहीँ ग्राम के बीच में बहुत बड़ा तालाब बनाया गया है चारों ओर से सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया हैं यह लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है जिसकी नियमित सफ़ा सफ़ाई किया जाता है।

       भ्रमण के दौरान बलरामपुर जिला के अध्यक्ष उपाध्यक्ष जिला सरगुजा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जिला जशपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं जिला बस्तर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!