November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन,,कलेक्टर ने नशामुक्त के लिए दिलाया संकल्प…

बलरामपुर, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में आज जिले में श्रद्धा और सम्मान के साथ संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहीदों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अदम्य साहस को स्मरण किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी एक साथ दो मिनट का मौन रखा गया।


         इस दौरान कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है, जो युवाओं के भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं नशे से दूर रहे तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।


         कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपने दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन करें और नशा मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, श्री चेतन बोरघरिया, श्री आर.एन. पाण्डेय, श्री प्रमोद गुप्ता सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!