September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

BIG BREAKING – गणेश विसर्जन के दौरान स्ट्रोक आने से युवक की हुई मौत,,,स्थानीयों ने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर को हटाने जमकर किया हंगामा…

राजपुर। नगर में गणेश विसर्जन के दौरान महुआपारा निवासी एक युवक की जान चली गई।युवक गणेश विसर्जन के दौरान डीजे पर नाचने के बाद उसकी स्थिति बिगड़ी और देखते ही देखते युवक बेहोश हो गया जिसके बात गणेश पूजा विसर्जन कर रहे हैं उसके दोस्तों ने तत्काल पुलिस वहां से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य लाया गया जहां पर डॉक्टर ने इलाज करने के दौरान मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल में ड्यूटी में रत डॉक्टर के लेट पहुंचने पर जमकर हल्ला मचाते हुए उक्त डॉक्टर को यहां से हटाने के मांग करने लगे।जानकारी मिलते ही मौके की नजाकत को समझते हुए राजपुर एसडीएम सहित थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस के बल तत्कल मौके पर पहुँचकर स्थिति को सम्हाला।

    घटना शनिवार की शाम के करीब सात बजे की है। राजपुर नगर में गणेश स्थापना के उपरांत महुआपारा एवँ बस स्टैंड सहित स्टेट बैंक के समीप गणेश भगवान की शनिवार को देर शाम विसर्जन किया जा रहा था।इसी दौरान राजपुर के नगर पंचायत क्षेत्र के महुआपारा स्थित विकास गुप्ता उर्फ विक्की के बड़े पुत्र प्रवीण गुप्ता उम्र लगभग 15 से 17 साल जो की गणेश विसर्जन के दौरान उपस्थित था अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उसकी मौत हो गई।

     स्थानीय सूत्रों के अनुसार प्रवीण गुप्ता लगातार गणेश पूजा में अपना समय देते रहा है जिसके बाद आज शनिवार को विसर्जन के दौरान उन्होंने दिनभर कुछ भी नहीं खाया था। शाम को तकरीबन 6:30 से 7 बजे के बीच उन्होंने एक एनर्जी ड्रिंक रेड बुल का इस्तेमाल किया था।प्रवीण गुप्ता रेड बुल पीने के बाद विसर्जन के दौरान डीजे में लगभग चार से मिनट तक जमकर नाचा, जिसके बाद उसके सांस फूलने लगी इसके बाद वह स्टेट बैंक स्थित तरुण युवा मंच वाले गणेश पंडाल में पहुंचकर लंबी-लंबी सांस लेने लगा और वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। प्रवीण गुप्ता के गिरते ही उसके दोस्तों ने उसे पानी पिलाने की कोशिश की और उसके सीने पर हाथ रखकर पम्प करने की कोशिश की, परंतु प्रवीण गुप्ता के बेहोशी को देखते हुए उन्होंने तत्काल विसर्जन के दौरान उपस्थित रहे पुलिस विभाग के वाहन को आवाज देकर बुलाया और पुलिस के वाहन में उसे लेकर तुरंत ही राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर ड्यूटी में उपस्थित डॉक्टर ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद पुलिस ने डीजे को थाने में खड़ा कर दिया है।

      परिजनों ने जब अस्पताल में मरीज को लेकर पहुँचे तो डॉक्टर ने उन्हें मरीज के पल्स नहीं चलने की जानकारी देने के बाद उन्होंने अपने निजी वाहन से तत्काल पास ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाकर उपचार कराने की कोशिश की, परंतु वहां भी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

स्थानीयों में राजपुर स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के लेट लतीफ पहुंचने से किया जमकर हंगामा :-

       घटना के बाद स्थानीय ने राजपुर स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी रत डॉक्टर के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया कि जब मरीज को राजपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था तब डॉक्टर मौके पर उपस्थित नहीं थे। उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए राजपुर में पदस्थ डॉ प्रशांत पंखा को हटाने की मांग करने लगे। जिसके बाद राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान सहित थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने मामले को संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही जिसके बाद स्थानियों ने अपने प्रदर्शन से वापस हुए।

नगर में शोक की लहर :-

घटना की जानकारी लगता ही नगर वासियों की भारी भीड़ जमा हो गई देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। क्षेत्र में एक युवा लड़के की मौत से जहां पूरा शहर गमगीन है वहीं परिवार में गम का माहौल है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!