November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

चेकिंग के दौरान शराब तस्करों ने पुलिस पर वाहन चढ़ाने की कोशिश,,,तलाशी के दौरान भारी मात्रा में वाहन से अंग्रेजी शराब जप्त…

बलरामपुर/रघुनाथनगर। अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी का खुलासा, पुलिस की तैनाती के भय से तस्कर वाहन छोड़ जंगल में हुए फरार, वाहन से जप्त की गई करीब 210 लीटर अंग्रेजी शराब।

          जानकारी के अनुसार दिनांक 22/04/26 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वाहनों की सघन चेकिंग करने की पॉइंट मिलने पर थाना प्रभारी रघुनाथ नगर के द्वारा चौकी बलंगी मप्र बॉर्डर चेक पोस्ट तुंगवा में वाहनों की सघन चेकिंग करने का पॉइंट दिया गया।जब वाहनों की चेकिंग चल रही थी इस दौरान सुबह करीब 10:00 बजे बैढ़न मध्य प्रदेश की ओर से आ रही सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक सीजी 15 ए 6984 द्वारा मध्य प्रदेश बॉर्डर पर स्थित तुंगवा चेक पोस्ट के पास आकर पुलिस की उपस्थिति देखकर वाहन को और तेज चला कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को जान से मारने के उद्देश्य से गाड़ी चलाया गया जिससे तैनात पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर कूद गए तथा उक्त बोलेरो के वाहन चालक द्वारा बैरियर को तोड़कर भाग गया। जान बचाने हेतु कूदने से दोनों जवानों को चोट लगी ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक बालवीर लकड़ा ने इसकी सूचना तत्काल चौकी बलंगी और थाना रघुनाथ नगर को दी। थाना चौकी की पुलिस तत्काल नाकाबंदी कर ड्यूटी पर तैनात हो गई। दोपहर करीब 12:01 बजे के मध्य रघुनाथ नगर बंद पड़े पेट्रोल पंप के बगल में उक्त बोलेरो झाड़ी में खड़ी मिली वाहन चालक चाबी लेकर फरार हो गया था प्रार्थी प्रधान आरक्षक बलबीर लकड़ा की रिपोर्ट पर चौकी बलंगी में हत्या का प्रयास और बैरियर तोड़ने की अपराध पर फरार आरोपी वाहन चालक पर धारा 109,324(६) bns कायम किया गया तथा उक्त बोलेरो में तलाशी के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब एवं बियर 209.64 लीटर कीमती 209640 रु की एवं शराब परिवहन कर रहा बोलेरो कीमती 400000रु का मिला अवैध अंग्रेजी शराब एवं बियर पर कार्यवाही करते हुए थाना रघुनाथ नगर में धारा 34(२) आबकारी एक्ट फरार वाहन चालक के विरुद्ध कायम कर वाहन स्वामी वाहन चालक की पता तलाश की जा रही है।

         इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी उप निरीक्षक रघुनाथ सिंह मरावी सहायक उप निरीक्षक कृष्ण सिंह प्रधान आरक्षक अफजल खान आरक्षक संजय जयसवाल जुगेश जायसवाल पंकज यादव कृपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!