November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मवेशी तस्करी के मामले में वाहन चालक गिरफ्तार,एक फरार

बलरामपुर/बसंतपुर। बसंतपुर पुलिस ने पीकअप वाहन से मवेशी तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    घटना 8 मार्च दिन रविवार की देर रात की बताई जा रही है।बसंतपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति वाड्रफनगर की ओर से 05 नग मवेशी भैंस को पीकअप वाहन क्रमांक UP 64 CT 5394 में क्रुरतापूर्वक भरकर उत्तर प्रदेश की ओर बुचड़ खाना ले जा रहे है। सूचना पर पुलिस के थाना बसंतपुर गेट के पास बैरिकेटिंग कराया गया, इसी दौरान उक्त पीकअप आता दिखा जिसे हाथ देकर रोकने पर उक्त पीकअप से एक आरोपी उतर कर भाग गया। पूछताछ में पीकअप वाहन चालक बुलंद अफसर पिता फिरोज अली, उम्र 24 साल,निवासी बडहोर, थाना बभनी, जिला सोनभद, उ०प्र० निवासी होना बताया। मौके पर आरोपी के कब्जे से 02 नग भैंस 02 नग भैंसी एवं 01 मृत भैसा को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध छ०ग० पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10, पशु क्रुरता अधिनियम की धारा 11(1-घ) धारा के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

     इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, सहायक उपनिरीक्षक धनसिंह सॉडिल्य प्रधान आरक्षक देवसाय राम प्र.आर. पंकज पोर्ते, प्र.आर. विनोद सागर, आरक्षक संजय मारकण्डेय आरक्षक धमेन्द्र यादव शामिल रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!