November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा ने 3528 नग नशीला कैप्सूल जब्त कर सीतापुर क्षेत्र के दो नशे के सौदागरों को भेजा जेल

सरगुजा। नशीली दवाइयों के खिलाफ संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम “ऑपरेशन क्लीन” के तहत सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

दिनांक 10 जुलाई को सीतापुर क्षेत्र में गश्त के दोरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सीतापुर अंतर्गत ग्राम केसला निवासी सजाद अली अपने घर में भारी मात्रा में नशीला कैप्सूल रखकर बेच रहा है। मुखबिर सूचना की पर तत्काल आबकारी उड़नदस्ता टीम ने केसला में सजाद अली के घर में छापामार कार्रवाई करने पर सजाद अली घर पर मौजूद मिला। घर की तलाशी के दौरान उसके शयन कक्ष से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 441 स्ट्रिप में कुल 3528 नग SPASMO PROXYVON PLUS capsule बरामद कर जब्त कर कब्जे आबकारी लिया गया। आरोपी सजाद खान ने बताया कि उसके पास से जब्त नशीला कैप्सूल धेलसरा थाना सीतापुर निवासी महबूब खान का है जो रिश्ते में मेरा भांचा है।

आबकारी उड़नदस्ता टीम ने तत्काल धेलसरा निवासी महबूब खान के घर दबिश देकर महबूब खान को भी गिरफ्तार कर लिया। सजाद खान और महबूब खान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी व 29 के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय नार्कोटिक्स अंबिकापुर में रिमांड लेकर जेल दाखिल कर दिया गया।

इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता मुख्य आबकारी आरक्षक अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडेय रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह की महत्वपूर्ण रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!