September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

संभाग स्तरीय रोजगार मेला 16 एवं 17 फरवरी को अंबिकापुर में आयोजित,,,निजी क्षेत्र के नियोजकों को भाग लेने के लिए आमंत्रण…

बलरामपुर। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ से प्राप्त निर्देशानुसार सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर, में संभाग स्तरीय “रोजगार मेला” का आयोजन 16 एवं 17 फरवरी 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। इस रोजगार मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा निजी क्षेत्र के नियोजकों को उपयुक्त मानव संसाधन प्रदान करना है।
           इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी ने बताया है कि उक्त रोजगार मेले में ऐसे निजी क्षेत्र (प्राइवेट संस्था) के नियोजकों को आमंत्रित किया गया है, जो अपनी संस्था में उपलब्ध रिक्त पदों की पूर्ति इस मंच के माध्यम से करना चाहते हैं। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। इच्छुक नियोजक अपनी रिक्तियों की अधिसूचना निर्धारित प्रपत्र में 13 फरवरी 2026 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बलरामपुर में व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अधिसूचना ई-मेल आईडी employmentofficeamb@rediffmail.com के माध्यम से भी प्रेषित की जा सकती है।
प्रस्तावित रोजगार मेले में भाग लेने के लिए निजी क्षेत्र के नियोजकों का पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन हेतु संस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करना आवश्यक होगा, जिसमें संस्था/कंपनी प्रमुख का नाम, जीएसटी नंबर अथवा फर्म पंजीयन क्रमांक, पैन नंबर/टैन नंबर, मोबाइल नंबर, पूर्ण पता एवं ई-मेल आईडी शामिल है।
      जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक निजी संस्थाओं से इस रोजगार मेले में सहभागिता कर स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!