September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित,दुर्घटनाजन्य वाले क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

बलरामपुर। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, चेतन बोरघरिया सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
         बैठक में जिले में यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने एवं सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री कटारा ने जिले के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में त्वरित सुधार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां सड़क दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है, वहां जागरूकता बोर्ड, रिफ्लेक्टर एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा संकेतक अनिवार्य रूप से लगाएं ताकि वाहन चालकों को समय रहते सचेत किया जा सके। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक दुर्घटना वाले क्षेत्रों में सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।


         कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य के दौरान साइन एज, रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश भी दिए।
        उन्होंने परिवहन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बसे निर्धारित स्टॉपेज पर ही रोके। उन्होंने अन्य जगह पर बस रोकने पर आवश्यक कार्यवाही करने तथा निर्धारित रूट के अनुसार बसों का संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़कों पर अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिससे अनावश्यक रूप से यातायात बाधित न हो। कलेक्टर ने आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि ढाबों, होटलों एवं ठेलों में अवैध शराब बिक्री पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करते हुए सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें। जिससे बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!