September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला स्तरीय नार्काे समन्वय समिति की बैठक संपन्न,अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने दिए निर्देश

बलरामपुरकलेक्टर राजेन्द्र कटारा की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बेंकर तथा वनमण्डलाधिकारी आलोक बाजपेयी की उपस्थिति में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जिला स्तरीय नार्काे समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक आयोजित हुई।
        बैठक में नशे के विरुद्ध समन्वित कार्ययोजना एवं जिले में नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों के उत्पादन, अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि मादक पदार्थों के उत्पादन एवं अवैध व्यापार पर अंकुश लगाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निरंतर एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
      कलेक्टर ने अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, परिवहन पर कड़ी नजर रखने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड भ्रमण कर जांच करने के निर्देश दिए तथा संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल सूचना देने को कहा ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके। उन्होंने किसानों को भी मादक पदार्थों की खेती पर जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही कोटवारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर ने जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स पर भी निगरानी, प्रतिबंधित दवाओं, एक्सपायर दवाओं तथा संचालित क्लीनिकों के लाइसेंस की जांच करने के निर्देश दिए। ताकि प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
       कलेक्टर ने कहा कि किसी भी स्थिति में अवैध या अनुचित दवाओं की बिक्री न हो साथ ही अवैध क्लीनिकों पर सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी मेडिकल दुकानों का संचालन सुनिश्चित करने की बात कही।
        कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए स्कूलों एवं कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों जैसे आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों एवं छात्रावासों के आसपास संचालित दुकानों का नियमित निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से नशे के विरुद्ध आम नागरिकों, युवाओं के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करे ताकि लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बेंकर ने अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित चेकपोस्टों पर वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा की जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करे जिससे मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशीले पदार्थों के परिवहन पर रोक लगाई जा सके।
      बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, चेतन बोरघरिया अभिषेक गुप्ता सहित सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!