September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संम्पन्न,,,यातायात नियमों का करें पालन,उल्लंघन करने पर होगी कार्यवाही…

बलरामपुर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, चेतन बोरघरिया, अभिषेक गुप्ता सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
     बैठक में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने एवं सड़क सुरक्षा को और प्रभावी बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
     कलेक्टर ने जिले के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में त्वरित सुधार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है, वहां पर जागरूकता बोर्ड एवं रिफ्लेक्टर, अन्य सुरक्षा संकेतक अनिवार्य रूप से लगाएं, ताकि वाहन चालकों को समय रहते सचेत किया जा सके। उन्होंने सर्वाधिक दुर्घटना वाले क्षेत्र में सुरक्षा के सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही जिससे सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके। कलेक्टर ने पशु विभाग से सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाने की जानकारी लेते हुए उचित प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये।


      कलेक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हेलमेट की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर चालानी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी नागरीक यातायात नियमों का पालन करें। जिससे आकस्मिक परिस्थितियों होने वाली दुर्घनाओं से बचा जा सके। उन्होंने परिवहन विभाग अधिकारी से यातायात नियमों के उल्लंघन पर लाईसेंस निरस्तिकरण की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए ढ़ाबा, होटलों, ठेलों में शराब बिक्री पर कार्यवाही करने को कहा।
       पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों में यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है। इसके लिए आम नागरिकों में नियमों के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जाता है। जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए लोगों को सीट बेल्ट व हेलमेट पहनकर सीमित गति से वाहन चलाने, नशा सेवन कर वाहन न चलाने, यातायात के नियमों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक सावधानी और नियमों का पालन करे तो सड़क पर होने वाली बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा माह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में समिति के सदस्य एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!