September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न,,कोटपा एवं एनडीपीएस एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए,,,झोला छाप और अवैध क्लिनिकों पर करें सख्त कार्यवाही – कलेक्टर

बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा की उपस्थिति में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने तथा संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, वनमण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
       बैठक में कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निरंतर कार्यवाही करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के प्रभावी प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि स्कूलों और कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सघन निरीक्षण कर वहां संचालित दुकानों की नियमित जांच करने को कहा। साथ ही सार्वजनिक स्थानों में भी कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
       कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को प्रतिबंधित दवाओं, एक्सपायर दवाओं और संचालित क्लीनिकों के लाइसेंस की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध या अनुचित दवा का बिक्री न हो और स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने अवैध क्लिनिक पर सख्त कार्यवाही करने के साथ ही झोला छाप डॉक्टरों एवं झाड़ फूक करने वाले पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
      पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और मादक द्रव्यों के सेवन पर नियंत्रण पाया जा सकता है। बैठक में आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जागरूक करने की बात कही। साथ ही जिला मुख्यालय में स्थित नशा मुक्ति केंद्र को और अधिक प्रभावी बनाने आवश्यक निर्देश भी दिये।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!