September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला पंचायत सीईओ ने पण्डरी एवं सरना ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण,,,विकास कार्यों एवँ योजनाओं के प्रगति का लिया जायजा…

बलरामपुर। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के द्वारा विकासखण्ड वाड्रफनगर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं के प्रगति का जायजा लिया गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की स्थिति, गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।
      जिला पंचायत सीईओ ग्राम पंचायत पण्डरी पहुंची जहां उन्होंने विभिन्न पुल पुलिया निर्माण कार्य का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने आवास निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों से भी चर्चा करते हुए आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सचिव और सरपंचों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक अधूरे आवासों का निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए शीघ्र पूर्ण कराएं।

ग्राम पंचायत सरना में लगाई गई आवास चौपाल

      जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर के द्वारा ग्राम पंचायत सरना में आवास चौपाल लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आवास हितग्राही शामिल हुए। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर आवास निर्माण में आ रही समस्याओं के बारे पूछा और हितग्राहियों को रूची लेते हुए अपने आवास को पूरा करने प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे इसके लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!