September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अवैध धान परिवहन पर कलेक्टर की कड़ी निगरानी,,,देर रात अंतरराज्यीय नाका का आकस्मिक निरीक्षण…

बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बीते दिवस देर रात लगभग 1 बजे तहसील रामचंद्रपुर के अंतर्गत अंतर्राज्यीय अनिरुद्धपुर नाका पहुंचकर अवैध धान परिवहन की रोकथाम हेतु आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटीरत कर्मचारियों को आने वाले समस्त वाहनों की जांच कर रजिस्टर में एंट्री करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कटारा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीमा नाकों पर चौकसी और अधिक बढ़ाई जाए और बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन जांच करें तथा संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन कि सर्वाेच्च प्राथमिकता है कि शासन के किसान हितैषी नीतियों का लाभ केवल पात्र किसानों को मिले। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
       गौरतलब है कि जिले में धान खरीदी की पारदर्शिता बनाए रखने तथा केवल पंजीकृत व वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं आला अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही अवैध भंडारण एवं परिवहन पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!