November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षा

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न,,,अमझर में किया गया वृद्धजनों का सम्मान…

मोहन लहरे/सारंगढ़ बिलाईगढ़। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम मोनिका वर्मा ने ‘‘सियान के सुरता’’ थीम पर सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम अमझर में जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में आयुर्वेद, एलोपैथी, होम्योपैथी आदि की टीम ने ग्रामीणों का इलाज किया और निःशुल्क दवा वितरण किया। समाज कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी विनय तिवारी के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में प्रांजल दिव्यांग मानसिक विद्यालय सारंगढ़ के बच्चों ने स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। सौम्या तिवारी ने वृद्धजनों के सम्मान से संदर्भित भाषण प्रस्तुत की। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के कार्यालयीन पेंशन आदि का कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम मोनिका वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने वृद्धजन दादा-दादी, नाना-नानी सहित सभी जरूरतमंद वृद्धजनों का जिस भी परिस्थिति में जो संभव हो, वो सहायता सदैव करनी चाहिए। यही हमारा धर्म है। विशिष्ट अतिथि नोडल अधिकारी पंचायत श्री हरिशंकर चौहान ने ‘‘झन भूलो मां बाप ल’’ गीत गाकर वृद्धजनों के सम्मान के लिए अपने कर्त्तव्य का पालन करने के लिए कहा।  इस अवसर पर वृद्धजनों का सम्मान, ट्रायसायकल वितरण तथा वृद्धजनों के साथ सामूहिक भोजन किया गया।        इस अवसर सरपंच श्रीमती सरिता तास्कर पटेल ,उपसरपंच राजेश पटेल , यूवा कांग्रेस जिला महासचिव प्रकाश तिवारी,वरिष्ठ कांगेसी बाबूलाल पटेल ,सीईओ सारंगढ़ संजू पटेल, सारंगढ़ बीएमओ डॉ. सिदार और आयुर्वेद डॉ. बी.आर. पटेल, डीपीएम इजारदार, उनके चिकित्सकीय दल, हलका पटवारी थानसिंग जायसवाल ,पंचायत सचिवगण ,ग्राम रोजगार सहायक,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, एनएसएस एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!