July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता,,,रविवार को निकलेगी नगर में रामजानकी शोभायात्रा…

राजपुर। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर राजपुर के माँ महामाया देवी मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में भक्तिपूर्ण आराधना की जा रही है। नवरात्रि के नवमी पर नगर के माँ महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है श्रद्धालुगण सुबह शाम माता के दरबार मे पूजा-अर्चना करने पहुँच रहें हैं।

       चैत्र नवरात्रि पर पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। जगह जगह मंदिरों एवं देवालयों में श्रद्धालुगण पुजा अर्चना में लगे हैं।नगर के माँ महामाया मंदिर में महिलाओं और स्थानीय कीर्तन मंडली द्वारा प्रतिदिन भजन कीर्तन भी किया जा रहा है। इस अवसर पर राजपुर महामाया देवी परिसर में 141 घृत ज्योति और 75 तेल मनोकामना ज्योत प्रज्वलित की गई है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन आरती पश्चात प्रसाद का वितरण किया जा है।इस वर्ष एकम से ही मंदिर प्रांगण में राजपुर के व्यवसायी विनोद अग्रवाल मग्धु द्वारा दिनभर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जहाँ प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु माता का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।रविवार को चैत्र नवमीं पर माँ महामाया परिसर में पुर्णाहुति पश्चात कन्या भोजन के बाद अखंड भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

       मंदिर के पुजारी प्रेम पाण्डेय और राघवेंद्र पाण्डेय द्वारा पुरे विधि विधान से माँ महामाया की पूजा-अर्चना की जा रही है। राजपुर में माँ महामाया मंदिर सहित बुढा बगीचा काली मंदिर, मां चंद्रघंटा मंदिर बरियों, मां दुर्गा मंदिर भदार, समलाई मंदिर नवकी और आसपास के सभी शक्तिपीठों पर भी पूजा- अर्चना की जा रही है। मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल के नेतृत्व में मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था में लगे हुए हैं।मंदिर प्रांगण में राजपुर के व्यवसायी विनोद अग्रवाल (मग्धु) द्वारा मंदिर प्रांगण में मंदिर परिसर की साज सज्जा कराई गई है जो बेहद खूबसूरत व आकर्षक है।

रविवार को निकलेगी राम जानकी शोभायात्रा :- इस वर्ष रामजानकी शोभायात्रा रविवार 6 अप्रेल को निकाली जाएगी जिसके लिए मंदिर प्रांगण में मंगलवार को श्रीराम सेवा समिति की बैठक आहूत कर शोभायात्रा की रूप रेखा तय की गई। बैठक के दौरान रामजानकी शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए नगर के व्यवसायी नरेश अग्रवाल(लीलू) को अध्यक्ष बनाया गया है। शोभायात्रा के दौरान नगर में झंडे व शोभायात्रा के लिए राहुल गुप्ता शुभम सोनी पंकज गुप्ता एवं रजत केशरी को प्रभारी बनाया गया है।रामजानकी की शोभायात्रा माँ महामाया मंदिर प्रांगण से निकलकर पूरे नगर भ्रमण पश्चात माँ महामाया मंदिर में जाकर समाप्त होगी।बैठक के दौरान शिवनाथ जायसवाल विनोद अग्रवाल राजकुमार सोनी मनोज गुप्ता मुन्नालाल चौधरी राजन त्रिपाठी अरूण सोनी ओमप्रकाश सोनी शंकर गोयल जगवंशी यादव नीरज शर्मा आयुष जायसवाल संतोष तिवारी बबलु यादव विभू जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!