
सरगुजा/नमन सोनी :-सरगुजा के सीतापुर के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय प्रांगण में आज विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास के सत्य यह कार्यक्रम संपन्न हुआ जहाँ सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर,मिठाई खिलाकर एवं पाठ्य पुस्तक सामग्री,गणवेश प्रदाय कर शाला प्रवेश कराया गया।
वहीं आज नव प्रवेशी 36 दिव्यांग बच्चों को भी पाठ्यक्रम सामग्री,व्हीलचेयर,श्रवण यंत्र,एम आर किट,सी पी चेयर,डिजिटल बुक एवं स्मार्ट फोन प्रदान कर शाला प्रवेश कराया गया और जिन छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष अधिक अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और विकास खण्ड का नाम रोशन किया है उन्हें सम्मानित किया गया,इन सभी प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को आगे पढ़ाई करने हेतु विधायक जी द्वारा पुरुष्कार राशि 15,000 /₹ की घोषणा की गयी है।
वहीं इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि शिक्षा,सुरक्षा,सुशासन (ट्रिपल एस) के सूत्र के आधार पर सीतापुर का सर्वांगीण विकास,सीतापुर को शिक्षा के साथ सभी क्षेत्र में हरा-भरा व आगे ले जाना मेरी प्राथमिकता है,शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण व संस्कार भी आवश्यक है।
वहीं उन्होंने अपने उद्बोधन के दौरान उन्होनें छात्र/छात्राओं से अनुशासन,विद्यालय कैसा हो,आपके सपनो का सीतापुर व माता-पिता के प्रति हमारे कर्त्तव्य विषय पर प्रश्न पूछे गए,जिन बच्चों ने उत्तर दिया उन सभी बच्चों को 5000/₹ इनाम की घोषणा विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा किया गया।
आपको बता दे कि कन्या हायर सेकेंडरी में शौचालय,पानी की व्यवस्था व गेट हेतु 5 लाख की घोषणा विधायक द्वारा की गई,उन्होंने MLA PSC/VYAPM व अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग सेंटर में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 सीट करने की घोषणा की,विधायक ने समस्त नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन मे अनुशासन एवं संस्कार भी आवश्यक है।
वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शिक्षा स्थायी समिति के अध्यक्ष शैलेश बाबा ने शिक्षा के साथ साथ खेल पर भी विशेष बल दिए जाने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया जिससे सभी का सर्वांगीण विकास हो सके,वहीं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मिट्टी की नीव से घर मजबूत नहीं हो सकता उसी तरह कमजोर बच्चों से राष्ट्र का निर्माण नहीं किया जा सकता अतः प्राथमिक स्तर से ही बच्चों की मजबूत बुनियाद की आवश्यकता है।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अनिल अग्रवाल द्वारा कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय को वाटर कूलर प्रदाय करने की घोषणा की गई है।
वही इस कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन विकासखंड शिक्षा अधिकारी मिथिलेश सिंह सेंगर द्वारा एवं आभार प्रदर्शन कन्या हायर सेकंडरी विद्यालय की प्राचार्या मेरी मंजरी बड़ा द्वारा किया गया ।
वहीं इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों के रूप में रोशन गुप्ता,सुनील गुप्ता,रूपेश गुप्ता,नीरू मिस्त्री,स्नेह लता गुप्ता,संगीता कंसारी,त्रिलोचन प्रधान,दिव्य प्रकाश मिस्त्री और सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी महेश सोनी,बीआरसी रमेश सिंह,समावेशी शिक्षा बी आर पी मीना गुप्ता और समस्त शैक्षिक समन्वयक,संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ नव प्रवेशी बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित थे।
वही इस कार्यक्रम के पश्चात एक पेड़ मां के नाम के तहत स्कूल परिसर में वन विभाग के द्वारा विधायक रामकुमार टोप्पो एवं उपस्थित अतिथियों से वृक्षारोपण कराया गया एवं एक पेड़ मां के नाम हेतु पौधरोपण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।







