September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नवरात्रि पर मंदिरों व दुर्गा पंडालों में लग रही श्रद्धालुओं की भीड़,,,माँ महामाया मंदिर में आज से होगी अखंड भंडारा का आयोजन…

राजपुर। नवरात्रि के अवसर पर पुरा नगर भक्तिमय हो गया है। माँ महामाया मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों, शक्ति केंद्र एवं दुर्गा पंडालो में भक्तिपूर्ण माँ दुर्गा की आराधना की जा रही है।शारदीय नवरात्रि पर मंदिरों एवं पंडालों को आकर्षक रूप से सजाया गया है जहाँ प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण माता के दरबार में अपनी हाजरी लगा रहे हैं।
       शारदीय नवरात्रि पर पुरा क्षेत्र भक्तिमय है जगह जगह मंदिरों देवालयों एवं दुर्गा पांडालों में श्रद्धालुगण पुजा अर्चना करने पहुँच रहे हैं।नगर के माँ महामाया मंदिर के अलावे गाँधी चौक एवं स्टेट बैंक के पास पंडालों में माँ दुर्गा की प्रतिमा रखी गई है जहाँ हर रोज सैकड़ो श्रद्धलुगण माता के दरबार मे पुजा अर्चना करने पहुँच रहे हैं।नवरात्रि के अवसर पर माँ महामाया मंदिर एवं दुर्गा पंडालो में स्थानीय कीर्तन मंडली द्वारा प्रतिदिन भजन कीर्तन भी किया जा रहा है। इस नवरात्रि के अवसर पर राजपुर माँ महामाया देवी मंदिर में 135 घृत ज्योति और 91 तेल मनोकामना ज्योत प्रज्वलित की गई है। दुर्गा पंडालो एवं मंदिर परिसर में प्रतिदिन माता के आरती पश्चात विभिन्न प्रकार के मिष्ठान एवं खीचड़ी के प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को नवमीं पर माँ महामाया मंदिर एवं दुर्गा पंडालो में पुर्णाहुति पश्चात कन्या भोजन के बाद अखंड भंडारा का आयोजन किया जाएगा।वहीँ माँ महामाया मंदिर मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तमी से नवमी तक दिन भर नगर के व्यवसायी विनोद अग्रवाल(मघु अग्रवाल) द्वारा अखंड भंडारा का प्रसाद वितरण किया जायेगा।


     माँ महामाया मंदिर में पुजारी प्रेम पाण्डेय और राघवेंद्र पाण्डेय द्वारा विधि विधान से माँ महामाया की पूजा-अर्चना की जा रही है।वहीँ गाँधी चौक स्थित दुर्गा पंडाल में पुजारी पंकज मिश्रा एवं स्टेट बैंक के समीप स्थित दुर्गा पंडाल में पुजारी बनारस के पवन महराज एवं गगन महराज द्वारा पूजा अर्चना कराया जा रहा है।
       नवरात्रि पर राजपुर में माँ महामाया मंदिर सहित बुढा बगीचा काली मंदिर, मां चंद्रघंटा मंदिर बरियों,दुर्गा पंडाल बरीयों मां दुर्गा मंदिर भदार, समलाई मंदिर नवकी और आसपास के सभी शक्तिपीठों एवं दुर्गा पंडालों में पूजा- अर्चना की जा रही है।नवरात्र के इस भक्तिमय पर्व को सफल बनाने हेतु मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल एवं गाँधी चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पुजा समिति के अध्यक्ष सुरेश सोनी तथा स्टेट बैंक के समीप स्थित दुर्गा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी के नेतृत्व में समिति सदस्य व्यवस्था में लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!