September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

नौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगरीय निकाय के सामान्य सभा में पार्षदों ने किया जमकर हंगामा,,,नाली स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मुद्दे रहे शामिल…

राजपुर। नगर पंचायत में हुई सामान्य सभा के बैठक में पार्षदों ने जमकर हंगामा किया।पार्षदों ने नाली निर्माण स्ट्रीट लाईट सहित अन्य मुद्दों को लेकर अध्यक्ष सहित मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को घेरते हुए जमकर हंगामा की।

       गुरुवार को नगर पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक आयोजित किया गया था। बैठक में करीब 22 बिंदुओं का एजेंडा रखा गया था।बैठक में नगर पंचायत सीएमओ रविन्द्र लाल सहित नगर अध्यक्ष धरम सिंह सहित उपाध्यक्ष संजय सिंह एवँ अन्य पार्षदों व इंजीनियर उपस्थित थे। सामान्य सभा की बैठक शुरू होते ही पार्षदों ने अपने वार्ड के कई मुद्दों को लेकर हंगामा करना प्रारंभ कर दिया। बैठक के दौरान वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद राजन त्रिपाठी ने नाली को लेकर जमकर हंगामा किया।उन्होंने कहा कि हर वर्ष बारिश के दिनों में हमारे घर मे पानी घुसता है बावजूद उसके इस वार्ड में नाली बनाना छोड़ जिधर पानी का भराव कम होता है उस तरफ निर्माण कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बारिश से पुर्व वार्ड में नाली का निर्माण हो ताकि बारिश के दिनों में होने वाले जल भराव से निजात मिले। वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद विश्वास गुप्ता ने कहा कि पिछले सामान्य सभा की बैठक में जीन मुद्दों को लाया गया था वो आज तक अमल में नही लाया गया।उन्होंने कहा कि सामान्य सभा में लाये गए मुद्दों को पूर्ण करें।अन्य पार्षदों ने अपने अपने वार्डो में स्ट्रीट लाइट को लेकर हंगामा करते हुए कहा कि लाइट तो बनाई जाती है पर दो दिन में फिर से खराब हो जाता है आखिर ऐसा क्यों? अंत मे सभी पार्षदों ने नगर अध्यक्ष एवँ सीएमओ के से कहा कि हम वार्ड में रहते हैं और वार्ड में काम नही होने पर हमें सुनना पड़ता है इसलिए मूलभूत की जरूरतों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!