September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

अघोषित बिजली कटौती व दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेसियों का हल्ला बोल,,,राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। अघोषित विद्युत कटौती और बिजली बिल की दरों में हुई वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया तथा धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम का ज्ञापन तहसीलदार राजपुर यशवंत कुमार को सौंपा।
छत्तीसगढ़ राज्य कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर द्वारा भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के गलत नीतियों के कारण आम जनों और किसानों को हो रही परेशानी को लेकर ब्लॉक स्तर पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम सौंप गए ज्ञापन में कांग्रेसियों ने मांग की है की खेती किसानी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली घोषित कटौती जग जाहिर है। लगातार हो रही है घोषित कटौती से आम जान काफी परेशान हो चुके हैं।विद्युत कटौती का कोई निश्चित समय नहीं है और विद्युत आपूर्ति भी नियमित रूप से पूरे दिन नहीं हो रही है। छत्तीसगढ़ में विद्युत दरो में बेतहाशा बढ़ोतरी से सभी वर्ग के लोगों को भारी बोझ का सामना करना पड़ रहा है।बिजली बिल की बढ़ी हुई दरें और अघोषित विद्युत कटौती को बंद करने की मांग कांग्रेसियों ने की है और राज्यपाल महोदय को सरकार को निर्देश प्रदान करने हेतु निवेदन किया है।
ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व जिला प्रवक्ता सुनील सिंह, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, लालसाय मिंज, खोरेन खलखो अर्जुन यादव,पंकज यादव, विकास यादव, देवबलि टेकाम आदित्य विभु सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!