September 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइल

रामानुजगंज कांग्रेस प्रत्याशी को बाहरी बताने पर कांग्रेस प्रवक्ता की तीखी प्रतिक्रिया,,,कहा पाँच वर्षों में भाजपा तलाश रही जमीन…

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर के जिला अध्यक्ष द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित अधिकृत प्रत्याशी डॉ अजय तिर्की को बाहरी बताने पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है की छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शीर्ष नेतृत्व पर बैठे डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़िया नहीं है वे प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, छत्तीसगढ़ी अस्मिता और संस्कृति के भूपेश बघेल जी सबसे बड़े पैरोंकार हैं। भारतीय जनता पार्टी को भूपेश बघेल जी से इस बात की चिढ़ है कि वह छत्तीसगढ़ी संस्कृति परंपराओं के संवाहक हैं, सामान्नीय ओमप्रकाश जायसवाल जी को शायद यह ज्ञात नहीं है कि पिछले चुनाव में किस तरह का खेल करके भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रामकिशुन सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने निर्दलीय प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया था उन्हें अभी तक शायद नहीं मालूम है की डॉक्टर अजय तिर्की जी रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के देवीगंज के निवासी हैं और उन्होंने अपने शासकीय सेवा काल में लंबा समय लोगों की चिकित्सा सेवा करके बिताया है। अजय तिर्की क्षेत्र की जनता के दिलों में राज करते हैं और जनता की मांग पर उन्हें रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया है।छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार ने पिछले 5 वर्षों में जो काम छत्तीसगढ़ में किया है वह अपने आप में अभूतपूर्व है इन पांच वर्षों में भारतीय जनता पार्टी अपनी जमीन तलाश रही है और उसके पिछले 15 साल के कार्य खोजने पर भी नहीं मिल रहे हैं, मुद्दा विहीन भारतीय जनता पार्टी के पास कांग्रेस के काम को देखते हुए कोई भी ऐसे तथ्य नहीं है जिसे लेकर वह जनता के पास जाएं तो उन्होंने पैराशूट लैंडिंग की बात की है जो समझ से परे है भारतीय जनता पार्टी के हार के डर से अभी से उनकी बेचैनी स्पष्ट दिखाई दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!