September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सामुदायिक शौचालय का हुआ कायाकल्प,महिला स्व-सहायता समूह संभालेंगे सामुदायिक शौचालय का संचालन और रखरखाव

बलरामपुर। जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने विगत दिनों कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर स्थित सामुदायिक शौचालय में पानी की कमी, साफ-सफाई की समस्या तथा अव्यवस्थित स्थिति से संबंधित समाचार प्रकाशित होने पर तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश मिलते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई, मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य किया गया। शौचालय में नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। परिसर के भीतर एवं बाहर सफाई कर उपयोगकर्ताओं के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से शौचालय के आसपास पौधरोपण कर सौन्दर्यीकरण भी कराया गया है।

          जनपद सीईओ बलरामपुर ने जानकारी दी है कि जनसुविधाओं के बेहतर संचालन को स्थायी स्वरूप देने के लिए सामुदायिक शौचालय के नियमित संचालन, साफ-सफाई एवं रखरखाव की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है। इससे शौचालय की स्वच्छता निरंतर बनी रहेगी, बल्कि महिला समूहों को आजीविका का अवसर भी प्राप्त होगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!