September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

यातायात उल्लंघन पर तीन ऑटो के विरुद्ध कार्रवाई,दो वाहन जब्त एवं एक पर 3 हजार रुपये का लगाया गया जुर्माना

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा बिना वैध दस्तावेजों के संचालित वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच कर उनके पंजीयन, फिटनेस, बीमा, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में रामानुजगंज क्षेत्र में परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान तीन ऑटो वाहनों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी एवं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण दो ऑटो वाहनों को जब्त किया गया तथा एक ऑटो चालक पर मोटरयान अधिनियम के तहत 3,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।


परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के पंजीयन प्रमाणपत्र, फिटनेस, बीमा, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें तथा वाहन चलाते समय साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही उन्होंने कहा है कि नियमो के उल्लंघन बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन, यातायात नियमों की अनदेखी तथा यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!