November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने दी जिले वासियों को दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं,,, ग्रीन पटाखों का उपयोग कर पर्यावरण-अनुकूल एवं सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील…

बलरामपुर। जिले में 20 अक्टूबर दीपावली मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली का पावन पर्व सभी जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा और आरोग्य से प्रकाशित करे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव सभी जिले वासियों के घर-परिवार को खुशियों से रोशन करे और सभी के कार्य सफल हों।

        उन्होंने दीपावली के इस शुभ अवसर पर जिले वासियों से अपील की है कि स्थानीय बाजार, बिहान बाज़ार में पहुंचकर मिट्टी के दिये खरीद कर उनका उत्साहवर्धन करें। साथ ही उन्होंने मिट्टी के दीपकों का उपयोग करने और ध्वनि-वायु प्रदूषण से बचने के लिए परंपरागत, कम धुयें वाले ग्रीन पटाखों का उपयोग कर एक सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की है।

       कलेक्टर श्री कटारा ने पटाखा विक्रेताओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर ही पटाखों की बिक्री करें तथा पटाखों को सुरक्षित स्थान पर, सभी मानकों का पालन करते हुए रखें, ताकि किसी प्रकार की आकस्मिक दुर्घटना या आगजनी की घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में सावधानी और सतर्कता बरतना आवश्यक है। साथ ही बच्चों को पटाखों से दूर रहने की सलाह दी। कलेक्टर ने त्योहारों के दौरान शराब पीकर वाहन न चलाने को भी कहा है। दीपावली पर्व के अवसर पर लोग उमंग और उल्लास में रहते हैं, परंतु थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सभी वाहन चालकों से अपील है कि शराब सेवन कर गाड़ी चलाने से बचें और यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!