November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

रजत जयंती वर्ष पर होगा तीन दिवसीय राज्योत्सव राज्योत्सव की तैयारी हेतु कलेक्टर-एसपी ने ली बैठक,,,कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को दिये गए दायित्व…

राज्योत्सव में दिखेगी बलरामपुर की संस्कृति, कला और उपलब्धियाँ

बलरामपुर। रजत जयंती पर तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा इन्हीं तैयारियों के लिए कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल की उपस्थिति में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राज्योत्सव का कार्यक्रम हाई स्कूल ग्राउंड बलरामपुर में आयोजित किया जायेगा। जहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगी। कार्यक्रम में स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओ की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही जिला बनने के यात्रा की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। स्कूली बच्चों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को कार्यक्रम का सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, संबंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने राज्योत्सव के लिए हाई स्कूल ग्राउंड का किया भ्रमण :-

     आगामी राज्योत्सव के सफल आयोजन की तैयारी को लेकर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने बैठक पश्चात राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित होने वाले स्थल जिला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल ग्राउंड का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा सजावट, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूर्ण करने को कहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!