November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
BalrampurBussinessEducationjashpurJoblifestylepatthalganv

नवाडीहकला गांव पहुंचीं कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी,तालाब गहरीकरण कार्यों का लिया जायजा

श्रमिकों से संवाद कर जानी रोजगार और भुगतान स्थिति की जानकारी

बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मनरेगा कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नवाडीहकला पहुंचकर मनरेगा के तहत संचालित तालाब गहरीकरण कार्य का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यस्थल पर उपस्थित श्रमिकों से सीधे संवाद कर उन्हें मिलने वाले रोजगार, मजदूरी भुगतान एवं कार्य की स्थिति की जानकारी ली। श्रमिकों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से मजदूरी का भुगतान प्राप्त हो रहा है। श्रमिकों ने कहा कि खेती-किसानी के मौसम में यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगी और इससे कृषि कार्यों की तैयारियों में सहायता मिलेगी।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अधिक संख्या में श्रमिकों को कार्य से जोड़ने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण संबंधी परिसंपत्तियों का निर्माण भी सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे गांवों में दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच ने तालाब के सौंदर्यीकरण के संबंध में मौखिक प्रस्ताव भी कलेक्टर के समक्ष रखा। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक संभावनाओं का परीक्षण करने और ग्राम के हित में उचित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि तालाब गहरीकरण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में जल संचयन क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे भू-जल स्तर सुधारने, सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने तथा ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ मिलने की संभावना है। जिला प्रशासन द्वारा मनरेगा कार्यों की सतत निगरानी कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रमिकों को समय पर रोजगार एवं मजदूरी का लाभ मिले तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!