November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

धान खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर पहुंचे बरदर धान उपार्जन केंद्र

बलरामपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत स्थित धान उपार्जन केन्द्र बरदर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी की समग्र व्यवस्था, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा केंद्र संचालन की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
         कलेक्टर ने केंद्र प्रभारी से धान की आवक की स्थिति, प्रतिदिन प्राप्त होने वाले उपार्जन की मात्रा तथा अब तक खरीदे गए कुल धान, बारदाना की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने नमी मापक यंत्र, तथा तौल यंत्र कार्य का मौके पर परीक्षण करते हुए सटीकता की जांच की। इस दौरान कलेक्टर ने स्वयं धान की तौल प्रक्रिया का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने केंद्र में धान बेचने आए किसानों से सीधा संवाद कर खरीदी प्रक्रिया, प्रतीक्षा समय, बारदाना तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जाना। किसानों ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी साझा की। कलेक्टर श्री कटारा ने खरीदी केंद्र प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा अनुसार किसानों को सुविधाजनक, पारदर्शी एवं त्वरित खरीदी व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्र में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, सभी व्यवस्थाएँ नियमित रूप से सुचारू रहे। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि खरीदी कार्य समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो। उन्होंने अवैध धान के आवक पर भी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!