November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीण बस सेवा के द्वितीय चरण का शुभारंभ,,जिले को मिली दो नई बस सेवाएं,,,ग्रामीण अंचलों में परिवहन सुविधा का हुआ विस्तार…

बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत विकासखण्ड राजपुर के ग्राम नवकी एवं रामचन्द्रपुर के ग्राम डिण्डो में बस परिवहन सेवा शुरू की गई। दोनो ही ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन वर्चुअल रूप से जुड़े इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामवासियाों को शुभकामनाएं दी। योजना के शुभारंभ के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
        सुदूर वंनांचलों में रहने वाले लोगों के आवागमन सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना से सहुलियत मिलेगी। विकासखण्ड रामचन्द्रपुर अंतर्गत बस संचालन रामानुजगंज से वाड्रफनगर तक किया जाएगा। जिसके अंतर्गत छतवा, लोधा, खुरा, बाहर चुरा, विमलापुर, डिण्डों, टाटीआथर, सलवाही, गोबरा, फुलीडूमर के ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
         विकासखण्ड राजपुर के ग्राम नवकी में ग्रामीण अंचल को जिला मुख्यालय से जोड़ने और आम नागरिकों को सुलभ यातायात सुविधा मिलेगी। जिसके अंतर्गत रूट प्रतापपुर से पटना निर्धारित किया गया है, जो मकनपुर, गोपालपुर, राजपुर, शंकरगढ़, चलगली, महुवाडीह, डीपाडीह होते हुए पुनः पटना तक संचालित होगा।


         वर्चुअल कार्यक्रम में राजपुर से जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह, जनपद सीईओ श्री संजय दुबे व अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीणजन जुड़े रहे। इसी प्रकार डिण्डों से जनपद अध्यक्ष श्री मुद्रिका सिंह, श्री मुन्शी राम साण्डिल्य, श्री बलवंत सिंह, श्री लालमन यादव, जनपद सीईओ श्री रणवीर साय सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
योजना के तहत बस सेवा का संचालन 02 मार्गाे में किया जाएगा। ग्रामीण बस सेवा के इन मार्गों पर यात्रा करने वाले ग्रामीणों को अब अधिक सुगम, सुरक्षित और किफायती परिवहन सुविधा मिल सकेगी। लंबे समय से बेहतर आवागमन की मांग कर रहे ग्रामीणों ने इसे राहत भरा निर्णय बताया है।


        इसी प्रकार ज्ञातव्य है कि कुछ महीने पूर्व प्रथम चरण के अंतर्गत राजपुर से नरसिंहपुर मार्ग तथा रामानुजगंज से भीतरचुआ पर ग्रामीण बस सेवा शुरू की गई थी, द्वितीय चरण की शुरुआत के साथ अब जिले के और अधिक ग्रामीण क्षेत्रों को निर्बाध परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, बाज़ार एवं रोजगार संबंधी आवाजाही और आसान हो जाएगी।
         गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास को नई गति मिल रही है और मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना से गांव और शहर के बीच की दूरी कम होगी और लोगों का जीवन आसान बनेगा। ग्रामीण परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होने से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए गांवों से शहर तक आमजन को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!