November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुरस्वास्थ्य

कलेक्टर ने किया जिला जेल रामानुजगंज का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की लिया जायजा,कैदियों से संवाद कर कौशल विकास के लिए किया प्रेरित

व्यक्तित्व विकास, पुनर्वास एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिला जेल रामानुजगंज का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जेल में निरुद्ध कैदियों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए जेल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कैदियों के सुरक्षित, स्वस्थ वातावरण के साथ उनके पुनर्वास को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न बैरकों में जाकर निरुद्ध कैदियों से संवाद किया तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधितों से नियमित चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर ने कैदियों को सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने खाली समय का सदुपयोग पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं एवं समाचार-पत्रों के अध्ययन में करें। उन्होंने समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण के प्रति उनकी रुचि भी जानी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जेल में रहते हुए ए.सी. रिपेयरिंग, इलेक्ट्रीशियन, मोबाइल रिपेयरिंग सहित अन्य रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर भविष्य में स्वरोजगार एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं।
कलेक्टर ने जेल के विभिन्न बैरकों, रसोईघर तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कैदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर ने जेल परिसर में नियमित योगाभ्यास कराने को कहा। साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए परिसर में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरों को सतत क्रियाशील एवं पूर्णतः दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि जेल केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार, पुनर्वास और नई शुरुआत का अवसर भी है। इसलिए कैदियों के कौशल संवर्धन और सकारात्मक जीवन दृष्टि विकसित करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास सुनिश्चित करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!