November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय होंगे शामिल,,,प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कार्यक्रम की चल रही तैयारियों का लिया जायजा…

बलरामपुर/राजपुर। आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत 02 अक्टूबर को ’धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लेने कार्यक्रम स्थल पहुँचे। इस दौरान उन्होंने पूरे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


        विदित हो कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे और जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसी कड़ी में प्रमुख सचिव ने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पत्रकार दीर्घा, हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टालों का निरीक्षण किया। साथ ही प्रमुख सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और मंच संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से हो सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!