September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम हुआ घोषित,,,डीएवी के छात्र आकाश मित्तल ने पहले प्रयास में किया सफलता हासिल…

राजपुर। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु के पूर्व छात्र आकाश कुमार मित्तल ने सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफलता अर्जित करके बढ़ाया विद्यालय व परिवार का मान बढ़ाया है।आकाश कुमार मित्तल राजपुर निवासी शंकर दयाल अग्रवाल के सुपुत्र हैं।
   सत्र 2022-23 में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु के कक्षा 12 वीं का हिस्सा रहे आकाश ने आईसीएआई (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) के द्वारा आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा में अपने पहले प्रयास में ही सफलता का मिसाल कायम किया है। बैंकिंग और अकाउन्ट्स के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की परीक्षा को प्रमुख माना जाता है। भारत की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक सीए की परीक्षा को तीन चरणों में क्वालीफाई करना होता है। पहले चरण की सफलता के साथ ही आकाश ने द्वितीय चरण सीए इंटरमीडिएट में प्रवेश कर लिया है। आकाश ने अपनी उपलब्धि का पूरा श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, प्राचार्य व अपने माता-पिता के उपयोगी मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने आकाश की बेशकीमती उपलब्धि पर अपनी ख़ुशियाँ ज़ाहिर करते हुए कहा कि हम आकाश की सफलता से बेहद ख़ुश हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। विद्यालय परिवार हमेशा उसके उचित मार्गदर्शन के लिए तत्पर व वचनबद्ध है। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु ने लगातार अपने बेहतर प्रदर्शन से शिक्षा के उच्च मापदंडों को कायम करने में न सिर्फ सफलता हासिल किया है,बल्कि अपनी शैक्षिक गुणवत्ता से मिल का पत्थर भी साबित हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!