July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए तहसील स्तर पर जन समस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन,,,17 फरवरी को जिला मुख्यालय में लगाया जायेगा जनसमस्या निवारण शिविर…

बलरामपुर। राजस्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन करने निर्देशित किया गया है। इसी परिपालन में कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में 10 फरवरी को जिले के समस्त तहसील स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिले के 12 तहसील बलरामपुर, डौरा-कोचली, शंकरगढ़, राजपुर, कुसमी, सामरी, चांदो, रामानुजगंज, रामचंद्रपुर, वाड्रफनगर, रघुनाथनगर एवं चलगली तहसील में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जाति प्रमाण पत्र से सबंधित 51 आवेदन, आय प्रमाण पत्र से सबंधित 23, निवास सबंधित 25, नामान्तरण सबंधित 31, बंटवारा सबंधित 16, सीमांकन सबंधित 12, जन्म एवम मृत्यु प्रमाण सबंधित 15, अन्य 93 आवेदन कुल 266 आवेदन प्राप्त किया गया, जिसमें से 142 प्रकरणों का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। इसी प्रकार 17 फरवरी को प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में राजस्व से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!