September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

भाजपा का संकल्प पत्र जारी,,,भाजपा जो कहती है वो करती है और जो नही कहती उसे भी जनहित में पूरा करती है,,श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा…

भाजपा ने किया संकल्प पत्र जारी,सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी।

राजपुर। लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है छत्तीसगढ़ में दोनों ही दल भाजपा एवं कांग्रेस दोनो ही दलों के उम्मीदवार अपनी जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुटी है। एक ओर जहाँ भाजपा ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दी है वहीं कांग्रेस ने अब तक कोई भी घोषणा पत्र जारी नहीं की है।
भाजपा ने नमो एप के माध्यम से मिले सुझावों के तहत 76 पन्नों का संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र को 24 समूह में बांटा है जिसमें 10 सोशल ग्रुप जिसमें गरीब युवा मध्यम वर्ग मछुआरे वंचित वर्ग सीनियर सिटीजन पिछले एवं कमजोर वर्ग शामिल है वही गवर्नेंस को 14 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें भारत के अन्य देशों से संबंध आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा समृद्ध भारत ईज ऑफ लिविंग विरासत का विकास गुड गवर्नेंस सुशासन स्वस्थ भारत शिक्षा खेल इन सभी सेक्टर का विकास इनोवेशन टेक्नोलॉजी और पर्यावरण को रखा है।
भाजपा के घोषणा पत्र जारी होने के बाद सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने राजपुर के भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024 की नरेंद्र मोदी जी की गारंटी इन घोषणा पत्र में है। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने यह मान लिया है कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी को पूरा करने वाली गारंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है और जो नहीं भी कहती है उसे भी मोदी जी जनता के हित में पूरा करते है। नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प पत्र पेश किए हैं वह विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला है। आज देश की जनता को पूरा विश्वास है कि मोदी जी की गारंटी है तो वह पूरा होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 और 2019 में प्राप्त पूर्ण बहुमत को गाँव गरीब दलित वंचित महिला पुरुष और किसानों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाए चाहे वह गरीब हो मध्यम वर्ग के हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग के ही क्यों ना हो उन्हें पाँच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज वूमेन लीड डेवलपमेंट में दुनिया को दिशा दिख रहा है पिछले 10 वर्ष में नारी गरिमा नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं आने वाले 5 वर्ष नारी शक्ति की नई भागीदारी के होंगे। 21वीं सदी के भारत की बुनियाद भाजपा तीन तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है पहला सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर दूसरा फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं तीसरा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है। भाजपा देश हित में बड़े और कड़े निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। हमारी सरकार ने धारा 370 हटाया और हम CAA लेकर आए। सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में युवाओं के लिए किसानों के लिए महिलाओं के लिए रेलवे के लिए संस्कृति के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम एवं समान नागरिक संहिता इन सभी वर्गों को भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल किया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह गौरी शंकर अग्रवाल अनिल दुबे प्यारेलाल जायसवाल संतोष पांडे जगवंशी यादव अनिल अग्रवाल सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!