
राजपुर। रामनवमी के अवसर पर श्री राम सेवा समिति के नेतृत्व में माँ महामाया मंदिर प्रांगण से भगवान श्री राम जानकी हनुमान जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरा राजपुर नगर जय श्री राम जय जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा।शोभायात्रा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक महिलाएं युवा बच्चे शामिल रहे। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र हनुमान जी राधा कृष्ण व माँ काली की झाकियां थी।पुरे शोभायात्रा में जगह जगह लोगो के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी में अवसर पर श्रीराम जानकी जी की शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा माँ महामाया मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बुढाबग़ीचा महुआपारा व वार्ड क्रमांक 06 में हनुमान मंदिर होते हुए नवकी मोड़ तक निकाली गई जिसके पश्चात माँ महामाया मंदिर प्रांगण में जाकर शोभायात्रा समाप्त की गई।शोभायात्रा के दौरान बाहर से आए कलाकारों और स्थानीय कलाकारों के प्रदर्शन ने सभी के मन मोह लिया। बैंड बाजे नृत्य गीत के साथ भगवा ध्वज लिए हुए हिंदू संगठन व हिंदू सनातन संगठनो के सदस्यों ने एकजुट होकर महामाया मंदिर परिसर से रैली निकाली।शोभायात्रा के दौरान भगवान श्री राम की झांकी में श्रीराम सीता लक्ष्मण हनुमान जी की आकर्षक छवि को देख मंत्रमुग्ध हो गए।

सामरी विधायक भी हुई शामिल :-
रामनवमी के अवसर र निकाली गई शोभायात्रा में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा के साथ बड़ी संख्या में युवा वर्ग और महिलाएं बच्चें शामिल हुए। सुगानृत्य सैला नृत्य डीजे के साथ नाचते गाते शोभायात्रा में लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इस अवसर पर पूरा नगर भगवा झंडे से शुशोभित रही।रामनवमी के दूसरे दिन आयोजित इस शोभायात्रा में पहुंची सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वारी पैकरा एवं सिद्धनाथ पैकरा ने क्षेत्र वासियों को पर्व की शुभकामनाएं दी और कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।
इस दौरान प्रवीण अग्रवाल,संजय सिंह ,शिवनाथ जायसवाल,शिवनाथ यादव,अनिल दुबे,गौरीशंकर अग्रवाल,जय गोपाल अग्रवाल,धर्म सिंह,प्रदीप जायसवाल, विनोद अग्रवाल (मग्गू), सुरेश सोनी, राजकुमार सोनी,संतोष पांडे, संजय यादव,अनिल तिवारी,विनय भगत,संतोष तिवारी , प्रमोद ठाकुर,रविशंकर दुबे, मनोज गुप्ता,अनिल गुप्ता , मनोज बंसल,शुभम सोनी,रिंकू अग्रवाल,नरेश अग्रवाल,राजेश बंसल,आनंद पांडे,विद्यानंद दुबे,कृष्णानंद तिवारी,सुनील तिवारी,जय सिंह,सतीश अग्रवाल ,अनिल अग्रवाल, राघवेंद्र पांडे,राजेश यादव अनुराग ,पंकज गुप्ता,आदित्य विभु जयसवाल सहित भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं,युवा,बच्चे शामिल हुए।


