July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

रामनवमी पर नगर में निकाली जाएगी राम जानकी की भव्य शोभायात्रा,,,तैयारियों को लेकर हुई आवश्यक बैठक…

राजपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम नवमी के अवसर पर नगर में राम लक्ष्मण जानकी एवं हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए माँ महामाया मंदिर प्रांगण में नगरवासियों की उपस्थिति में बैठक आहूत की गई।
   राम नवमी के अवसर पर नगर में श्रीराम लक्ष्मण माता सीता एवं हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली जाती है।इस वर्ष भी राम नवमी के पश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए तैयारी पूर्ण की जा रही है। रामनवमी के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा हेतु माँ महामाया मंदिर प्रांगण में नगरवासियों की आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमे शोभायात्रा के रूट चार्ट और शोभायात्रा में शामिल होने वाले महिलाए बच्चे पुरुषों के लिए जगह जगह जलपान की व्यवस्था तथा शोभायात्रा में खर्च होने वाले आवश्यक धनराशि की व्यवस्था हेतु आवश्यक चर्चा की गई।बैठक में रामजानकी शोभायात्रा को भव्य बनाने हेतु श्रीराम सेवा समिति का गठन किया गया जिसमें नगरवासियों के सर्व सम्मति से विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल को अध्यक्ष बनाया गया है।शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु समिति में संरक्षक के रूप में धनसी राम अग्रवाल,गौरी शंकर अग्रवाल,शिवनाथ यादव,विनोद अग्रवाल,जयगोपाल अग्रवाल, राजकुमार सोनी,धरम सिंह एवं उपाध्यक्ष सुरेश सोनी,राजेश वर्मा,अनिल दुबे,नरेश अग्रवाल(लीलू) एवं अनिल गुप्ता को बनाया गया है।वहीँ सचिव रिंकू अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता को बनाया गया है।
शोभायात्रा को भव्य रूप देने लोक पारंपरिक नृत्यों का भी समावेश करने हेतु लोक कलाकार अपनी सहभागिता निभाएंगे जिसके लिए तैयारी की जा रही है।वहीँ शोभायात्रा के दौरान नगर को भगवा रूप देने युवा मंच को लगाया गया है जो नगर में झंडे लगाने सहित अन्य कार्यों को सम्पन्न करेंगे। रामनवमी के अवसर पर श्रीराम लक्ष्मण माता जानकी एवं हनुमान जी की शोभायात्रा 18 अप्रैल को माँ महामाया मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के महुआपारा बुढाबग़ीचा होते हुए नवकी मोड तक जाएगी एवं पुनः माँ महामाया मंदिर प्रांगण में वापसी पश्चात समाप्त की जाएगी।
   इस अवसर में श्री राम सेवा समिति अध्यक्ष शिवनाथ प्रसाद जायसवाल, विनोद अग्रवाल, राजेश वर्मा, सुरेश सोनी,शिवनाथ यादव, अनिल दुबे, धर्म सिंह, मनोज गुप्ता, संजय यादव, अनिल गुप्ता, प्रमोद ठाकुर, प्रदीप जायसवाल, नरेश अग्रवाल, बंसीधर अग्रवाल(रिंकू), दीपक मित्तल,बजरंग अग्रवाल, राजकुमार सोनी,शुभम सोनी, विनय भगत, अशोक गुप्ता, सुनील सोनी, राजेश यादव,आदित्य विभु जायसवाल सहित भारी संख्या में नगरवासीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!