September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

एसडीएम ने किया भिलाई खुर्द स्थित क्रशर का औचक निरीक्षण,,,अनियमितता पाए जाने पर की गई सील बंद की कार्यवाही…

बलरामपुर/राजपुर। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर राजीव जेम्स कुजूर के नेतृत्व में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने राजपुर विकासखण्ड के ग्राम भिलाई खुर्द में संचालित गिट्टी क्रशर का औचक निरीक्षण किया। क्रेशर के आवक-जावक पंजी के संधारण में कमी और निर्धारित मात्रा से अधिक भण्डारण जैसी अनियमितता पाये जाने के कारण क्रेशर को सील बंद किया गया।
     गौरतलब है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा राजपुर विकासखण्ड के ग्राम भिलाईखुर्द में संचालित लुण्ड्रा निवासी अतुल कुमार पिता मोती साहू के द्वारा संचालित गिट्टी क्रशर खदान का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि संचालक के द्वारा क्रशर के संचालन में अनियमितता बरती जा रही है। संचालक द्वारा मौके पर स्वीकृत मात्रा से अधिक खनिज का भण्डारण किया गया था। साथ ही आवक-जावक पंजी का संधारण भी नहीं किया गया। जिस पर खनिज भण्डारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए क्रशर को सील बंद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!