September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

18 को पहुंचेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा बलरामपुर,,,उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि…

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा 18 सितंबर को बलरामपुर पहुंचेगी। 15 सितंबर को जशपुर के माँ खुडिया रानी धाम से आरंभ हुई परिवर्तन यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बलरामपुर जिले में परिवर्तन यात्रा की दो बड़ी आम सभा राजपुर एवं बलरामपुर में किया जाना है जिसकी तैयारी हेतु भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल जिला महामंत्री संजय सिंह दीनानाथ यादव के उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारीयों की बैठक लिया गया।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस के भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा चलाई जा रही है भाजपा की परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा के माँ दंतेश्वरी मंदिर से आरंभ हुआ था एवं 15 सितंबर को जयपुर के माँ खुडिया रानी से आरंभ हुआ है जो 17 सितंबर को सीतापुर होते हुए अंबिकापुर पहुंचेगी। 18 सितंबर को बलरामपुर जिले के काकना ग्राम में प्रवेश करेगा जहां पर स्वागत कार्यक्रम रखा गया है साथ ही बरियों में छोटी सभा एवं राजपुर के मंडी प्रांगण में आम सभा का आयोजन किया गया है। साथ ही पस्ता में स्वागत सभा के पश्चात बलरामपुर जिला मुख्यालय में बड़ी आमसभा का आयोजन की तैयारी पूर्ण कर लिया गया है। बरियों राजपुर पस्ता से बलरामपुर तक युवा मोर्चा की बाइक रैली भी निकाली जाएगी। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने बताया परिवर्तन यात्रा में बलरामपुर एवं राजपुर के मुख्य सभा में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित होंगे साथ ही परिवर्तन यात्रा के प्रभारी मोतीलाल साहू पूर्व विधायक रायपुर,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं पूर्व गृहमंत्री राम विचार नेताम के साथ में प्रदेश के भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!