समाजसेवी अशोक कोढ़ी के आने से भाजपा हुई मजबुत,,उमड़ा विशाल जनसमुदाय,,,भाजपा उम्मीदवार ने माँगी आशीर्वाद…

राजपुर। चुनाव जैसे जैसे नजदीक आते जा रहा है प्रत्याशियों के जनसंपर्क और तेजी से बढ़ता जा रहा है।इस कड़ी में आज राजपुर के ग्राम पंचायत बुढाबग़ीचा के बिरनीपारा में नगर के समाज सेवी व कम्बल वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध अशोक अग्रवाल द्वारा आयोजित विशाल कार्यक्रम में सामरी से भाजपा के उम्मीदवार श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने शिरकत करते हुए जनसमुदाय से आशीर्वाद माँगी।

ग्राम पंचायत बूढ़ा बगीचा के बिरनीपारा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रत्याशी श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में तेंदूपत्ता हितग्राहियों को दिए जा रहे सभी सुविधाओं को बंद कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सभी वर्गों को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजना चलाई थी जिसे कांग्रेस सरकार द्वारा बंद कर दी गई है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा कि मुझसे जो भी भूल हुई हो आप उसे क्षमा करेंगे और आप एक बेटी एक बहू को अपना आशीर्वाद दें ताकि इस क्षेत्र का मैं विकास कर सकूं और आप लोगों के हर हितों का ध्यान रख सकूं।उन्होंने कहा कि महिला प्रत्याशी होने के नाते मैं महिलाओं की भावनाओं को अच्छी तरह समझती हूँ और मैं उनके हितों के लिए सदैव तत्पर रहूंगी। कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा ने संबोधित करते हुए कहा कि मैंने अपने विधायक के कार्यकाल में इस क्षेत्र के लिए कॉलेज एसडीएम कोर्ट न्यायालय जैसे महत्वपूर्ण कार्य किया कांग्रेस ने अब तक क्या किया यह आप लोगों के सामने है। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने कहा कि आप लोग उद्धेश्वरी पैकरा का साथ दें और भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाएं ताकि इस क्षेत्र का विकास हो सके। मैं हमेशा से आप लोगों के बीच हर सुख दुख में खड़ा हूं और आगे भी रहूंगा।

गौरतलब है कि गांव-गांव में अपनी सेवा भाव से मशहूर नगर के समाजसेवी व कंबल वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध अशोक अग्रवाल अब भाजपा के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा को कहीं ना कहीं लाभ मिलते दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा सहित भाजपा के उम्मीदवार श्रीमती बुद्धेश्वरी पैकरा समाज से भी अशोक अग्रवाल गौरी शंकर अग्रवाल शिवनाथ यादव मुन्ना लाल चौधरी राजेश अग्रवाल शिव शंकर मरावी कैलाश अग्रवाल शुभम सोनी पंकज गुप्ता बूढ़ा बगीचा सरपंच ललन राम मुंडा कन्हाई राम ललित क्रिकेटर आशीष अग्रवाल शाहिद हजारों की संख्या में आसपास के ग्रामीण जन उपस्थित थे।

महिलाओं ने किया उम्मीदवार का आत्मीय स्वागत :- आज के कार्यक्रम में पहुंची भाजपा के उम्मीदवार श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा का कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ो महिलाओं ने फूल माला पहनाकर आत्मीयता के साथ स्वागत किया इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने बुजुर्ग महिलाओं का पैर छूते हुए उनसे आशीर्वाद माँगी।
देखें पूरी वीडियो



