September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

भाजपा कर रही आचार संहिता का उल्लंघन,,कांग्रेस के खिलाफ फैला रही भ्रामक खबर,,,सुनील सिंह…

राजपुर। भाजपा के घोषणा पत्र में महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिवर्ष महिलाओं को 1200 हजार रुपये देने की घोषणा के बाद सामरी विधानसभा में इस योजना के तहत भाजपा द्वारा घर घर पहुँचकर फार्म भरवाने एवं कांग्रेस के खिलाफ भ्रामक खबर फैलाने के विरोध में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता व ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर पूरी तरह से अचार संहिता का उल्लंघन बताया है।
     प्रेस वार्ता के दौरान ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत भरवाए जा रहे फॉर्म पूरी तरह आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में भाजपा द्वारा सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है जिसमें यह कहा जा रहा है कि मोदी की गारंटी से विजय पैकरा डर गया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि इस तरह के फॉर्म भरने में विजय पैकरा बाधा पैदा कर रहा है जबकि भारतीय जनता पार्टी व उनके कार्यकर्ता यह भली-भांति जान रहे हैं कि इस निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को इस तरह का प्रलोभन दिया जाना गैरकानूनी है और कानून अपराध है। उन्होंने निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ व भारत निर्वाचन आयोग से इस प्रकार की फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!