September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापार

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रशासन ने की कार्यवाही,,,प्रिंटिंग प्रेस को किया सील…

बलरामपुर। जिले में आदर्श आचरण संहिता का पालन नियमित करवाया जा रहा है, साथ ही  प्रशासन के अमलों द्वारा सतत निगरानी भी रखी जा रही है और उल्लंघन पाए जाने पर कार्यवाही भी की जा रही है। इसी कड़ी में प्राप्त सूचना अनुसार जिले के विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन पर कार्यवाही की गई। अनुविभागीय दंडाधिकारी राजपुर को प्राप्त सूचना एवं व्हाट्सएप मैसेज में सर्कुलेट महतारी वंदन योजना संबंधित पम्पलेट प्रिंटर सौरभ फ्लैक्स एण्ड प्रिटिंग प्रेस महुआपारा द्वारा मुद्रित किया गया है।तत्पश्चात अनुविभागीय अधिकारी एवं एफ.एस.टी. टीम द्वारा प्रिंटिंग प्रेस में उक्त पम्पलेट की जांच की गई। जांच के दौरान प्रिंटिंग प्रेस के संचालक को आदर्श आचार संहिता अंतर्गत 127A Of the Representation of the people Act 1951 के तहत Publisher Declaration (घोषणा) का सह-प्रतिलिपि दिखाने हेतु कहा गया, किन्तु श्री प्रेस के संचालक द्वारा आज दिनांक तक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही जिला दंडाधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय को किसी प्रकार की सूचना दी। दस्तावेजों के अभाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होना पाया गया। और प्रशासन द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते हुए सौरभ फ्लेक्स प्रिंटिंग राजपुर को सील करने की कार्यवाही की गई। साथ ही प्रिंटिंग प्रेस के संचालक को अपना पक्ष रखने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय बलरामपुर में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!